Holi Geet lyrics in hindi | होली गीत 

Holi Geet lyrics in hindi

होली गीत 


आई है फिर से अब होली,
धूम मचाओ करो ठिठोली।

रंगों की बौछार हुई है,
गोझियों की भरमार हुई है।

फागुन के मधुरस गीतों से,
हर डेहरी गुलजार हुई है।

छोटे हों या बड़े सभी अब,
छानें घूमें भंग की गोली।

 

पिचकारी में रंग भरा है,
नीला,पीला,लाल हरा है।

जितने लोग दिखाई देते,
सबके ऊपर रंग पड़ा है।

रंगों की पिचकारी लेकर,
घूम रही बच्चों की टोली।

कान्हा खेलने चलें हैं होली,
लेकर फगुहारों की टोली।

आगे-आगे राधा भागें,
पीछे-पीछे कृष्ण की टोली।

कान्हा जी ने रंग है डाला,
भीग गयी राधा की चोली।

बाबा जी देवर से लागें,
सबके पीछे-पीछे भागें।

चढ़ी खुमारी बाबा जी के,
जैसे उनके भाग्य हैं जागे।

मस्ती में “दुर्गेश” रगें हैं,
भूल गए अपनी हमजोली।

 Holi -Geet - lyrics- in- hindi
दुर्गा शंकर वर्मा “दुर्गेश” रायबरेली

आपको Holi Geet lyrics in hindi | होली गीत/ दुर्गा शंकर वर्मा “दुर्गेश” रायबरेली की स्वरचित रचना कैसी लगी अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें , पसंद आये तो समाजिक मंचो पर शेयर करे इससे रचनाकार का उत्साह बढ़ता है।

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।|आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है| whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, ९६२१३१३६०९ संपर्क कर कर सकते है।

अन्य रचना पढ़े :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *