woman day hindi couplets-जय हिन्द काव्य धारा

woman day hindi couplets: विश्व महिला दिवस पर “जय हिन्द काव्य धारा” पटल की ओर से सभी मित्रो को हार्दिक शुभकामनाएं प्रस्तुत हैं दोहावली:-

जय हिन्द काव्य धारा” पटल की दोहावली


(१)

नारी देवी तुल्य है, माँ का अनुपम रूप।
बहन और बेटी, पत्नी, जगत की छाँव-धूप।।
(२)
नारी है नारायणी, गलत नहीं है बात।
नारी शक्ति अपार है, जिसकी बड़ी बिसात।।
(३)
सागर है जो प्रेम का, ममता की है खान।
शत्रुओं की संहारिणी, मित्रों की कृपा निधान।।
(४)
लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, दुर्गा, काली, कहाय।
उसका जो आदर करें, बहुत प्रेम बरसाय।।
(५)
महिला अब शोषित नहीं, खड़ी बराबर साथ,
उस पर जो प्रहार करे, तोड़े उसके हाथ।।
(६)
बराबर का दर्जा मिला, कम पुरुषों से नाय।
घर को चलाने वास्ते, मिलकर वो कमाय।।
(७)
महिला अब कमजोर ना, बहुत है शक्तिमान,
हर क्षेत्र में आगे है, सशक्त है स्वाभिमान।।
(८)
महिला अबला ना रही, सबला अब कहलाय।
अबला जो समझे उसे, उस-सा मूरख नाय।।

woman-day-hindi-couplets

पवन शर्मा परमार्थी
कवि लेखक
दिल्ली, भारत ।

अन्य रचना पढ़े :

आपको woman day hindi couplets  जय हिन्द काव्य धारा  की दोहावली प्रस्तुति कैसी लगी अपने सुझाव कमेंट में अवश्य बतायें।

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।|आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है| whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, ९६२१३१३६०९ संपर्क कर कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *