अपने जीवन से निरर्थकता कम कर लें?

अपने जीवन से निरर्थकता कम कर लें? वरिष्ठ  साहित्यकार  सविता चड्ढा  की  स्वरचित  रचना का सन्देश यह है कि जीवन में संयम का पालन करना चाहिए यह सभी संदेश गीता, रामायण में वर्णित है , लेकिन  माया -मोह के चक्र में फँसकर मनुष्य बहुत कुछ एकत्र करने की होड़ में जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। कविता का  मर्म पाठकों के लिए यह है कि जिस दिन निरर्थकता के त्याग की भावना उत्पन्न हो जाएगी, उस दिन का माधुर्य और संतुष्टि जीवन के पल पल को सफल बना जाएगी , इन्ही सभी भावों के साथ प्रस्तुत है रचना

apane-jeevan-se-nirarthakata-kam-kar-len

अपने जीवन से निरर्थकता कम कर लें?


वेद शास्त्रों में
गीता, रामायण में
अनेक महापुरुषों ने
बार बार समझाया
पर बहुत कम लोगों को
समझ आया …
संयम का पालन हो,
जितनी जरूरत हो
उतना ही साजो सामान रखो,
अपने मन में, अपने साथ।

खाना-पीना ,उठना- बैठना,
निद्रा -जागना, हंसना-रोना, चलना, रुकना- घूमना ,
सब कुछ जरूरत के हिसाब से,
कुछ भी उससे अत्यधिक नहीं,
कभी नहीं,
वरना एक समय आएगा
इन सब चीजों का पूर्णतया त्याग करना होगा,
जीवन को सार्थक बनाने के लिए।
जो भी निरर्थक है उसे उतारना होगा,
जीवन मधुर और हवा में उड़ता महसूस होगा
ब्रह्मांड, आसमान ,चांद ,सूरज और तारे
हमारे मन मस्तिष्क में होंगे और हम
दुनिया के संतुष्ट प्राणी हो जाएंगे।

जिस दिन निरर्थकता के
त्याग की भावना उत्पन्न हो जाएगी,
उस दिन का माधुर्य और संतुष्टि
जीवन के पल पल को सफल बना जाएगी,
आओ ….अपने जीवन की कुछ निरर्थकता कम कर लें।

सविता चड्ढा 


अन्य रचना पढ़े :

आपको  अपने जीवन से निरर्थकता कम कर लें?  हिंदी कविता  सविता चड्ढा की रचना कैसी लगी , पसंद आये तो समाजिक मंचो पर शेयर करे इससे रचनाकार का उत्साह बढ़ता है।हिंदीरचनाकर पर अपनी रचना भेजने के लिए व्हाट्सएप्प नंबर 91 94540 02444, 9621313609 संपर्क कर कर सकते है। ईमेल के द्वारा रचना भेजने के लिए  help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *