प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां | National Hindi Geet

प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां  National Hindi Geet

प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां

national-hindi-geet


प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां।
देश की ही आबरू पर, हैं मिटी जिन्दगनियाँ।।

यति-ययाति जैसे योगी, भोगी हुए देश में,
राम और सीता जैसे, वियोगी हुए देश में,
हँस-हँसकर सभी सह गए, अपनी परेशानियां ।
प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां।।

स्वयंप्रभा, अहील्या-सी, हुईं काफी भक्तिनी,
लक्ष्मीबाई, सारन्धा-सी, हुईं हैं वीरांगिनी,
हैं राष्ट्रभक्ति हेतु मिटीं, बहुत-सी दीवानियाँ।
प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां।।

सूर, तुलसी, शशी भूषण, बड़े हुए विद्वान हैं,
कबीर, रसखान, जायसि, का होता बखान है,
छोड़ गए सब ही कृतियाँ, मिटा गए ग्लानियाँ।
प्यारे-प्यारे भारत की हैं, प्यारी-सी कहानियां ।।

सूभाष, गाँधी, आज़ाद, आजादी दिला गए,
भगत सिंह, ऊधम सिंह भी, सूलियां हीला गए,
आजाद भारत कर गए, दे करके कुर्बानियां।
प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां ।।

इंदिरा जैसी राजनीतिक, गौरव बनी देश की,
महादेवी विदूषी भी, वैभव बनी देश की,
था जयहिन्द कहा छोड़ीं, लहू की निशानियां ।
प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां ।।

आप जैसे बागबां में, फूल सारे खिले हैं,
आशाओं के अनूकूल, लोग सब ही मिलें हैं,
प्रेम से जीना सीखिए, छोड़ सभी शैतानियां।
प्यारे-प्यारे भारत की हैं, प्यारी-सी कहानियां।।

national-hindi-geet
पवन शर्मा परमार्थी
कवि-लेखक
दिल्ली, भारत ।

अन्य  रचना पढ़े :

आपको  प्यारे-प्यारे भारत की, प्यारी-सी कहानियां | National Hindi Geet /  पवन शर्मा परमार्थी का हिंदी गीत कैसा लगा ,  पसंद आये तो समाजिक मंचो पर शेयर करे इससे रचनाकार का उत्साह बढ़ता है।हिंदीरचनाकर पर अपनी रचना भेजने के लिए व्हाट्सएप्प नंबर 91 94540 02444, 9621313609 संपर्क कर कर सकते है। ईमेल के द्वारा रचना भेजने के लिए  help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *