Ruchi Savaiya – रुचि सवैया / बाबा कल्पनेश
Ruchi Savaiya – रुचि सवैया / बाबा कल्पनेश
रुचि सवैया
विधान-212×7+2
कौन सी है दिशा जान पाया नहीं अज्ञता में फँसा घूमता हूँ।
मोह की है सुरा आज देखो पिया मस्त हो बेसुरा झूमता हूँ।।
रात रानी खिली है बुलाती मुझे इत्र बाजार के चूमता हूँ।
द्वार भंडार पूरा खुला है जहाँ सूम के चित्त की सूमता हूँ।।
सौम्य आकाश पूरा मिला है मुझे छुद्रता की गली मैं चला हूँ।
गीध सी दृष्टि मेरी हुई आज है पेट के ही लिए मैं पला हूँ।।
अन्न को देखता हूँ लुभाया हुआ मौन निष्णात ऐसी कला हूँ।
प्रात में रात में गीत गाया यही गीत का मैं अनोखा गला हूँ।।
नित्य अभ्यास होता जिसे छंद का काव्य का तो प्रणेता वही है।
गेयता भी रहे छंद लालित्य हो जान लें काव्य चेता वही है।।
काल रेखा मिटा जो सके छंद से भाव का तो विजेता वही है।
छंद का ज्ञान देती जिसे माँ स्वयं छंद विस्तार देता वही है।।
बाबा कल्पनेश
श्री गीता कुटीर-12,गंगा लाइन, स्वर्गाश्रम-ऋषिकेश
अन्य रचना पढ़े :
हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।
यदि आपके पास हिन्दी साहित्य विधा में कोई कविता, ग़ज़ल ,कहानी , लेख या अन्य जानकारी है जो आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ ईमेल करें. हमारी id है: info@hindirachnakar.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ प्रकाशित करेंगे. धन्यवाद .