स्वतंत्रता दिवस 2021 पर कविता | Poem on Independence day in hindi

स्वतंत्रता दिवस 2021 पर कविता | Poem on Independence day in hindi

poem-independence-day-hindi

मनाने जा रहे हैं जब
पचहत्तरवां स्वतंत्रता दिवस
कल हम लोग
तब दिमाग की नदी
में कई सवाल तैर रहे हैं
कि ध्वजारोहण के बाद
कल पूर्णतः
आज़ाद हो जायेंगे
हम लोग
या इसी तरह से
शहीदों की पीठ
पर अपने- अपने कर्तव्यों के
नगाड़े बजाएंगे
लेकिन इतना ज़रूर है कि
चाहे जितने दीप
जला लें उपलब्धियों के
मंदिर और मस्जिद में
जब तक चूल्हे की लौ
सेंकाई न कर दे
प्रत्येक ग़रीबों के पेटों की
तब तक हमारी आज़ादी
सिर्फ़ तिरंगों में ही कैद रह जायेगी

poem-independence-day-hindi

सम्पूर्णानंद मिश्र
फूलपुर प्रयागराज
7458994874

अन्य रचना पढ़े :

आपको स्वतंत्रता दिवस 2021 पर कविता / सम्पूर्णानंद मिश्र की  कविता कैसी लगी अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये पसंद आने पर सामाजिक मंचो पर जरूर शेयर करे।

यदि आपके पास हिन्दी साहित्य विधा   में कोई कविता, ग़ज़ल ,कहानी , लेख  या अन्य  जानकारी है जो आप हमारे साथ साझा  करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ ईमेल  करें. हमारी  id  है:  info@hindirachnakar.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ प्रकाशित  करेंगे. धन्यवाद

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *