शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान 2021 प्रविष्टियां आमंत्रित | Shilpi Chaddha Smrti Sammaan

सविता चड्डा जन सेवा समिति
(साहित्य और सामाजिक सरोकारों को समर्पित पंजीकृत संस्था)
899, रानी बाग दिल्ली 110034

shilpi-chaddha-smrti-sammaan

शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान 2021 प्रविष्टियां आमंत्रित

इस वर्ष के लिए यह निर्णय लिया गया है शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान के लिए कम से कम 500 शब्द और अधिकतम 700 शब्दों का एक लेख मंगाया जाए।

लेख का विषय है “बच्चों को कैसे संस्कारित किया जाए”

आप अपनी प्रविष्टि उपरोक्त पते पर डाक से ही भेजिए , डाक में भेजने के साथ  अगर आप चाहें तो savitawriter@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।लेख भेजने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2021 है.

प्राप्त प्रविष्टियों पर निर्णायक मंडल द्वारा विचार किया जाएगा और चयनित एक रचनाकार को “शिल्पी चड्डा स्मृति सम्मान “ आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र,शील्ड, अंगवस्त्रम और 5100 की राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा । उल्लेखनीय है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राप्त प्रविष्टियों में से 15 अन्य रचनाओं को भी पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। चुने गए इन 15 रचनाकारों को भी प्रमाणपत्र और अंगवस्त्रम से समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

लेख के साथ आप अपना परिचय निम्नानुसार देने की कृपा करें।

निम्नानुसार अपना संक्षिप्त परिचय ही भेजें

आपका नाम :
पूरा पता :
मोबाइल नंबर :
प्रकाशित पुस्तकें :
एक पासपोर्ट साइज छायाचित्र रंगीन:
प्राप्त सम्मान आदि की संक्षिप्त सूचना:

सविता चड्ढा
अध्यक्ष: शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान समारोह

प्राप्त लेखों को एक पुस्तक में संकलित किया जा सकता है । 

अन्य पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *