मीत बनायें होली में | होली सम्बन्धी दोहे | हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ‘हरीश’

मीत बनायें होली में | होली सम्बन्धी दोहे | हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ‘हरीश’

मीत बनायें होली में

मनभावन रंग गुलाल,
उड़े अब होली में,
नित ऑचल नेह फुहार,
पड़े अब होली में।
सद्भाव विकास की,
गंग-तरंग प्रवाह करें-
उर-अन्तर भाव विभोर ,
करें अब होली में।1।

आओ मिल-जुल नव विकास के ,
गीत सुनायें होली में ।
ऊॅच-नीच व घृणा-द्वेष तजि,
मीत बनायें होली में।
मातृभूमि का कण-कण पावन,
सादर शीश झुकायें-
जन-गण-परहित रत होकर नव,
प्रीत लुटायें होली में।2।

रंग अबीर गुलाल उड़े संग,
स्नेह सुबास की रोली में।
पूर्ण मनोरथ करे होलिका,
खुशी भरें हर झोली में।
गुझिया पापड़ पकवान सभी,
सब खाकर मन उल्लास भरो-
अंग नहीं बदरंग करो तुम,
खुब धूम मनाओ होली में।3।

होली सम्बन्धी दोहे

दिया संस्कृति ने हमें,अति उत्तम उपहार,
इन्द्रधनुष सपने सजे,रंगों का त्यौहार।1।

नव पलाश के फूल ज्यों,सुन्दर गोरे अंग,
ढ़ोल-मंजीरा थाप पर,थिरके बाल-अनंग।2।

मलयज को ले अंक में,उड़े अबीर-गुलाल,
पन्थ नवोढ़ा देखती,हिय में शूल मलाल।3।

कसक पिया के मिलन की,सजनी अति बेहाल,
सराबोर रंग से करे,मसले गोरे गाल।4।

लुक-छिप बॉहों में भरे,धरे होंठ पर होंठ,
ऑखों की मस्ती लगे,जैसे सूखी सोंठ।5।

बरजोरी करने लगे,गॉव गली के लोग,
कली चूम कहता भ्रमर,सुखदाई यह रोग।6।

झर-झर पत्ते झर रहे,पवन बहे इठलाय,
सुधि में बंशी नेह की,अंग-अंग इतराय।7।

तरुणाई जलने लगी,देखि काम के बाण,
बिरहन को नागिन डसे,प्रियतम देंगे त्राण।8।

पत्तों के झुरमुट छिपी,कोयल आग लगाय,
है निदान क्या प्रेम का,कोई मुझे बताय।9।

ऋद्धि-सिद्धि कारक बने,ऊॅच-नीच का नाश,
अंग-अंग फड़कन लगें,पल-पल नव उल्लास।10।

हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ‘हरीश’,
रायबरेली-(उप्र)-229010
9125908549
9415955693

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *