Kampit Chhataree | कंपित छतरी / रश्मि संजय श्रीवास्तव

Kampit Chhataree – कंपित छतरी / रश्मि संजय श्रीवास्तव

kampit-chhataree

कंपित छतरी


मन को असंख्य संभावनाएं..
और..प्रेम को नवीन कल्पनाएं दे जाती है,
तेज बारिश में साथ निभाती हुई..
कंपित छतरी!

समर्पित प्रेम का सबूत बनकर..
वर्षा की बौछारों से बचाते हुए..
अतीत की पलकों से,
अनन्त कामनाओं की..
गोद में बिठाते हुए..
वादा कर जाती है..
हमेशा साथ देने का,
बनकर मजबूत ढाल!

जीवन के अनुरूप खुद को बदल कर..
उम्मीदों के कुछ नये..
प्रतिबिंब खुद में समेट कर..
आश्वासन दे जाती है..
अपने विभिन्न रंगों की..
खुशगवार उपस्थिति से..
बदल जाती है..मन का कोना-कोना..
बारीकी से बचा ले जाती है,
चोटिल सपनों का रोना-धोना!

बारिश की छप-छप के साथ..
स्मृतियों के ऑंचल में,
कदमों के असंख्य पदचिन्ह
कर जाती है, संचित छतरी..
खींच जाती है..
दृढ़विश्वास की अनुपम रेख!

बंद होते ही धुली-धुली सड़कों को देख..
कल्पनाओं के पंखों पर..
मजबूती से ..हाथों में सिमट कर ..
कर जाती है अक्सर..अचंभित छतरी!

kampit-chhataree

रश्मि संजय श्रीवास्तव
रश्मि लहर
लखनऊ

अन्य रचना पढ़े :

आपको  Kampit Chhataree – कंपित छतरी / रश्मि संजय श्रीवास्तव की स्वरचित हिन्दी कविता कैसी लगी , पसंद आने पर सामाजिक मंचो पर शेयर करे , इससे रचनाकार का उत्साह बढ़ता है।

हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है, whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, ९६२१३१३६०९  संपर्क कर कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *